Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jun, 2025 05:32 PM

जिले के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ खेत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और ससुराल वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। घटना 18 जून की शाम की है, लेकिन मामला अब एक...
गाजीपुर (मो०आरिफ अहमद): जिले के करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ खेत में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों और ससुराल वालों ने काली मंदिर में दोनों की शादी करवा दी। घटना 18 जून की शाम की है, लेकिन मामला अब एक नया मोड़ ले चुका है।
नोएडा में पनपा प्रेम, गांव में हुआ खुलासा
जानकारी के मुताबिक, जमुआव गांव निवासी रोहित की शादी 2023 में प्रियंका नाम की युवती से हुई थी। दोनों शादी के बाद नोएडा चले गए, जहां रोहित एक निजी कंपनी में काम करता था। इसी कंपनी में पड़ोसी गांव का युवक पिंटू गोंड भी कार्यरत था। रोहित के घर अक्सर उसका आना-जाना होता था। इसी दौरान प्रियंका और पिंटू के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
गांव में प्रेमी के साथ पकड़ी गई पत्नी
कुछ दिन पहले रोहित अपनी पत्नी के साथ गांव लौटा। पिंटू भी उसी दौरान गांव पहुंचा। 18 जून की शाम प्रियंका ने रोहित को दवा लेने भेजा और इसी दौरान उसने पिंटू को बुलाकर खेत में मुलाकात की। गांव वालों की नजर जब दोनों पर पड़ी तो उन्होंने परिवार को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को खेत में पकड़ लिया और पास के काली मंदिर में ले जाकर रस्सियों से बांध दिया।
मंदिर में कराई गई शादी, बाद में दर्ज हुआ केस
हालांकि, प्रेमिका प्रियंका और पिंटू दोनों ने एक-दूसरे से शादी की जिद की। लंबे विवाद और बातचीत के बाद रोहित और उसके परिवार ने दोनों के प्रेम संबंध को स्वीकार कर लिया। इसके बाद मंदिर परिसर में हिंदू रीति-रिवाज से दोनों की शादी कर दी गई। शादी के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 टीम दोनों को अपने साथ ले गई। इसके बाद पूरे मामले में नया मोड़ तब आया जब प्रियंका ने करंडा थाने में अपने पति रोहित और उसके परिजनों सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
पुलिस ने शुरू की जांच
करंडा पुलिस का कहना है कि विवाहिता प्रियंका की तहरीर पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगाी।