Edited By Ramkesh,Updated: 17 Jun, 2025 07:25 PM

जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े जाने के डर से 10 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बागपत ( विवेक कौशिक): जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक विवाहित महिला ने प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़े जाने के डर से 10 फीट ऊंची छत से छलांग लगा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पति पत्नी के रिश्तों में तनाव के बाद पुलिस ने कराई थी काउंसलिंग
घटना छपरौली थाना क्षेत्र के बड़ौत कस्बे स्थित एक होटल की है। जानकारी के अनुसार, ककोरी कला गांव के रहने वाले युवक की शादी 2019 में तुगाना गांव की युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों का एक बेटा भी हुआ। हालांकि, हाल के दिनों में पति-पत्नी के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ गया था और दोनों के बीच कई बार मारपीट की नौबत भी आ चुकी थी। पुलिस में शिकायत के बाद दोनों की काउंसलिंग भी कराई जा रही थी।
OYO होटल में प्रेमी से मिलने पहुंची थी पत्नी
काउंसलिंग से लौटने के बाद महिला अपने प्रेमी के साथ एक OYO होटल पहुंची। पति को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने ससुराल पक्ष को बुला लिया और पत्नी को रंगे हाथ पकड़वाने की योजना बनाई। इसी दौरान महिला को भनक लग गई और वह होटल के पीछे की खिड़की से करीब 10 फीट ऊंची छत से कूदकर भागने लगी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो उसके पति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पति का आरोप-पत्नी का शादी से पहले कई पुरुषों से चल रहा है अवैध संबंध
महिला के पति का आरोप है कि पत्नी के शादी से पहले भी कई पुरुषों से संबंध थे और अब वह प्रेमी के साथ होटल में मिलने पहुंची थी। पति ने पुलिस से शिकायत कर खुद की जान को खतरा बताया है और आशंका जताई है कि उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष उसकी हत्या कर सकते हैं।
महिला के प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में लिया
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मौके से महिला के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। एडिशनल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।