Edited By Anil Kapoor,Updated: 20 Jun, 2025 07:30 AM

Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टिकरी गांव में एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते बुधवार रात एक गाय ने ऐसा बछड़ा जन्मा, जिसके 2 मुंह और 3 आंखें हैं। जैसे ही इस खबर की जानकारी गांव और आसपास के इलाके में फैली,...
Baghpat News: उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टिकरी गांव में एक बेहद अनोखी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां बीते बुधवार रात एक गाय ने ऐसा बछड़ा जन्मा, जिसके 2 मुंह और 3 आंखें हैं। जैसे ही इस खबर की जानकारी गांव और आसपास के इलाके में फैली, गुरुवार सुबह से ही भारी संख्या में लोग उसे देखने पहुंचने लगे।
देवी का अवतार मान रहे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, यह बछड़ा गांव के ही मुस्लिम समाज के एक किसान जाहिद की गाय ने जन्मा। बछड़े की बनावट को देखकर लोग हैरान हैं। कई ग्रामीण इसे देवी का रूप मानकर पूजा कर रहे हैं, कोई पैर छू रहा है तो कोई चढ़ावा चढ़ा रहा है। लोग इसे कुदरत का करिश्मा और आस्था का प्रतीक मान रहे हैं।
डॉक्टरों की राय: जेनेटिक म्यूटेशन है कारण
वहीं दूसरी ओर, पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह एक जेनेटिक बीमारी (म्यूटेशन) की वजह से हुआ है। पशु चिकित्सक डॉ. राजकुमार ने बताया कि कई बार गर्भधारण के दौरान ऐसे बदलाव हो जाते हैं जिससे शारीरिक बनावट असामान्य हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे जीवों का ज्यादा समय तक जीवित रहना मुश्किल होता है, हालांकि अभी बछड़ा जीवित है।
7 साल पहले खरीदी थी गाय
बछड़े के मालिक जाहिद ने बताया कि उन्होंने 7 साल पहले यह गाय राजकुमार शर्मा नाम के व्यक्ति से खरीदी थी। तब से वह इस गाय की सेवा कर रहे हैं और गाय ने हमेशा अच्छा दूध दिया। अब इसने एक ऐसा बछड़ा दिया है, जो सबके लिए आश्चर्य का विषय बन गया है।
दूर-दूर से देखने पहुंचे लोग
जैसे ही यह खबर फैली, दिल्ली, मेरठ, शामली और बागपत जैसे इलाकों से लोग टिकरी गांव पहुंचने लगे। जाहिद के घर के बाहर दिनभर भीड़ लगी रही। लोग बछड़े को देखकर फोटो और वीडियो बना रहे हैं, पूजा कर रहे हैं और कुछ लोग तो उसे चमत्कारी मानकर रुपए-पैसे भी चढ़ा रहे हैं।