यमुना एक्सप्रेसवे पर रफ्तार का कहर: डबल डेकर बस और कार की भिड़ंत में महिला दरोगा की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Dec, 2024 04:32 PM

speed  wreaks havoc on yamuna expressway woman inspector dies

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में...

मथुरा (मदन श्रीवास्तव): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रा है कि मृतक महिला उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के मुताबिक मांट थाना इलाके के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के समीप बीती देर रात  नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। कार में 6/71 नेहरू नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

पुलिस ने बताया कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रयागराज जिले के नैनी थाने में तैनात थी। वह मूल रूप से बांदा जिले के थाना देहात के अंतर्गत जमालपुर की रहने वाली थी। मांट थाना प्रभारी ने कहा कि बस में कुल 18 सवारी बैठी थी, जिनमें से दो घायल हुई हैं। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। और घायलों का उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!