अखिलेश ने द्रौपदी कुण्ड का किया अवलोकन, कहा- कम्पिल के खोये पौराणिक स्वरूप को वापस लाएगी सपा

Edited By Umakant yadav,Updated: 24 Jan, 2021 07:08 PM

sp will work to bring back the lost mythological form of kampil akhilesh

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को मौका मिलते ही फरूर्खाबाद जिले में कम्पिल के तमाम खोये हुये ऐतिहासिक व पौराणिक स्वरूप को वापस लाने का काम करेगी।

फर्रूखाबाद: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी को मौका मिलते ही फरूर्खाबाद जिले में कम्पिल के तमाम खोये हुये ऐतिहासिक व पौराणिक स्वरूप को वापस लाने का काम करेगी। यादव जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर कम्पिल स्थित महाभारतकालीन द्रौपदी कुण्ड का अवलोकन करने के दौरान संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के समय मैंने एक बहुत अच्छी किताब ‘‘द डेजी होल ऑफ डेजीमैन'' पढ़ी। जिसमें कृष्ण भगवान की श्रेणी का उल्लेख है कि महाभारत काल में वे कहां-कहां गए और क्या-क्या घटनाएं हुई इसी क्रम में यहां कम्पिल में द्रौपदी स्वयंवर का जिक्र है। उन्होंने कहा कि हमने बहुत कुछ ऐतिहासिक खोया है और सपा को जैसे ही मौका मिलेगा वैसे ही फरूर्खाबाद जिले में कम्पिल के तमाम खोये हुये ऐतिहासिक व पौराणिक स्वरूप को वापस लाने का काम करेगी।       

अखिलेश फरूर्खाबाद शहर के मसेनी चौराहा समीपवर्ती एक गेस्ट हाउस में कन्नौज-फरूर्खाबाद के सपा कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय 24, 25 व 26 जनवरी को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिये यहां आने वाले थे। सपा अध्यक्ष यादव उस शिविर में न पहुंचकर उनका कार्यक्रम अचानक बदला और वह महाभारतकालीन प्रख्यात कम्पिल नगरी शाम करीब साढ़े चार बजे सीधे कम्पिल स्वैताम्बर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के दर्शन करने पहुंचे।       

इस मौके पर यादव ने यहां रामेश्वरम मंदिर में भी भगवान के दर्शन किये और साथ में ही समीपवर्ती महाभारत कालीन द्रौपदी कुण्ड का उन्होंने अवलोकन किया। बाद में यादव कम्पिल नगर पंचायत वर्तमान अध्यक्ष उदय पाल सिंह जो कुछ ही दिन पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को छोड़कर पार्टी में शामिल हुये थे। उनके आवास पर अभी हाल में ही भाई की हुई शादी पर बहु व उनके भाई आशीर्वाद देने पहुंचे। बाद यादव शमसाबाद स्थित सपा जिला अध्यक्ष नदीम फारूकी के आवास पर गये।       

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारूकी, राजेपुर ब्लाक प्रमुख डॉ0 सुबोध यादव, प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव, जितेन्द्र यादव, कम्पिल चेयरमैन उदयपाल सिंह आदि प्रमुख मौजूद थे।  इस बीच पार्टी सूत्रों ने बताया कि फरूर्खाबाद शहर के मसेनी चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में कन्नौज व फरूर्खाबाद के सपा कार्यकर्ताओं का आज से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने किया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!