सपा का दमदार प्रदर्शन, 37 सीटें जीत कर रचा इतिहास...देखें कितने वोटों से जीते SP प्रत्याशी

Edited By Harman Kaur,Updated: 05 Jun, 2024 05:04 PM

sp created history by winning 37 seats in up

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है.....

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। सपा ने 80 में से 37 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को सिर्फ 33 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस को 6 सीट, रालोद को 2 सीट, आजाद समाज पार्टी और अपना दल (एस) को एक-एक सीट हासिल हुई है। जबकि मायावती की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है।

बता दें कि कन्नौज लोकसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव 170922 वोटों से जीते दर्ज की है। वहीं, मैनपुरी से डिंपल यादव 221639 वोट से जीतीं है। आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव 161035 वोटों से जीते और गाजीपुर से अफजाल अंसारी 124861 वोटों से जीत दर्ज की है।

देखें सपा प्रत्याशी कितने वोटों से जीते....

- कैराना से इकरा हसन 69116 वोटों से जीतीं

- मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक 24672 वोटों से जीते

- रामपुर से मोहिबुल्लाह नदवी 87434 वोटों से जीते

- मुरादाबाद से रुचि वीरा 105762 वोटों से जीतीं

- संभल से जियाउर्रहमान बर्क 121494 वोट से जीते

- फिरोजाबाद से अक्षय यादव 89312 वोट से जीते

- आंवला से नीरज मौर्य 15969 वोटों से जीते

- लखीमपुर खीरी से उत्कर्ष वर्मा 34329 वोटों से जीते

- बदायूं से आदित्य यादव 34991 वोटों से जीते

- धौरहरा से आनंद भदौरिया 4449 वोटों से जीते

- मोहनलालगंज से आर के चौधरी 70292 वोट से जीते

- सुल्तानपुर से रामभुआल निषाद 43174 वोट से जीते

- प्रतापगढ़ से शिवपाल सिंह पटेल 66206 वोट से जीते

- इटावा से जितेंद्र कुमार दोहरे 58419 वोट से जीते

- जालौन से नारायण अहिरवार 53898 वोट से जीते

- बांदा से कृष्णा पटेल 71210 वोटों से जीतीं

- फतेहपुर से नरेश उत्तम पटेल 33199 वोटों से जीते

- कौशांबी से पुष्पेंद्र सरोज 103944 वोटों से जीते

- बस्ती से राम प्रसाद चौधरी 100993 वोट से जीते

- फैजाबाद से अवधेश प्रसाद 54567 वोट से जीते

- अंबेडकर नगर से लालजी वर्मा 137247 वोट से जीते

- श्रावस्ती से राम शिरोमणि वर्मा 76673 वोट से जीते

- लालगंज से दारोगा प्रसाद सरोज 115023 वोट से जीते

- संतकबीरनगर से पप्पू निषाद 92170 वोट से जीते

- घोसी लोकसभा से राजीव राय 162943 वोट से जीते

- बलिया से सनातन पांडेय 43384 वोटों से जीते

- जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा 99335 वोटों से जीते

- मछलीशहर से प्रिया सरोज 35850 वोटों से जीतीं

- चंदौली से चौधरी बिरेंद्र सिंह 21565 वोटों से जीते

- रॉबर्ट्सगंज से छोटे लाल 129234 वोटों से जीते

- एटा लोकसभा से देवेश शाक्य 28052 वोटों से जीते

- सलेमपुर से रमाशंकर राजभर 3573 वोटों से जीते


बता दें कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अब तक के अपने इतिहास में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। सपा ने कुल 37 सीटें पर जीत दर्ज की है। इस तरह सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आई है। धार्मिक मुद्दों के बजाय जातीय गोलबंदी और यादवों-मुस्लिमों पर कम दांव की रणनीति से सपा को यह सफलता मिली। NDA को महज 36 सीटों को संतोष करना पड़ा है। वहीं, इंडिया गठबंधन को 43 सीटें मिली हैं। सबसे हैरानी की बात यह रही कि अयोध्या मंडल में आने वाली लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को भारी नुकसान हुआ है।

अवध की 17 में से 10 सीटों पर जीता इंडिया गठबंधन
अवध क्षेत्र में पड़ने वाली 17 लोकसभा सीटों में भाजपा को केवल सात सीटें मिली हैं, जबकि 10 सीटें इंडिया के खाते में गई हैं। इसमें से 6 सपा को और 4 कांग्रेस को मिली है। बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में अवध क्षेत्र के जिन सात सीटों पर जीत मिली है, उसमें लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, मिश्रिख, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा शामिल हैं।













 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!