प्रयागराज: योगी के रोड शो की भीड़ में घुसा सपा प्रत्याशी ऋचा सिंह का काफिला, कार्यकर्ताओं के बीच झड़प... पुलिस ने संभाला मोर्चा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Feb, 2022 09:01 PM

sp candidate richa singh s convoy entered the crowd of yogi s roadshow

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर पश्चिम के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोडशो शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में सपा प्रत्याशी डाक्टर ऋचा सिंह की कारों का काफिल घुसने से पुलिस अधिकारियों के हाथ...


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर पश्चिम के प्रत्याशी सिद्धार्थ नाथ सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रोडशो शुरू होने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ में सपा प्रत्याशी डाक्टर ऋचा सिंह की कारों का काफिल घुसने से पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। ऋचा सिंह शहर पश्चिम से सपा की प्रत्याशी हैं।

भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि ऋचा जानबूझकर यहां तनाव पैदा करने के लिए आई थीं। किसी तरह से पुलिस के अधिकारियों ने ऋचा और उनके समर्थकों की कारें भीड़ से निकलवा कर दूसरे रास्ते से उन्हें वापस भेजा। सपा प्रत्याशी का काफिला, इस रोडशो की भीड़ में फंसने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस बीच, दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच गहमा गहमी भी हुई। हालांकि पुलिस बल ने स्थिति को संभाल लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!