Sambhal News: बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध बढ़ा; रोकी जा सकती है सपा के प्रतिनिधिमंडल की एंट्री

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Nov, 2024 08:45 AM

sambhal news restrictions on entry

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर स्थल के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के बाद अब यहां के लोग भविष्य की ओर देख रहे हैं और अमन-चैन बहाली की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं...

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में विवादित जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर स्थल के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा के बाद अब यहां के लोग भविष्य की ओर देख रहे हैं और अमन-चैन बहाली की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यहां पर कई दिनों के बाद इंटरनेट सेवा भी बहाल कर दी गई है। लेकिन जिले में अनधिकृत बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध काे बढ़ा दिया गया है। बाहरी लोगों को जिले में प्रवेश नहीं मिलेगा।

रोका जा सकता है सपा का प्रतिनिधिमंडल
हिंसा की जानकारी लेने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को यानी आज (30 नवंबर) संभल जाएगा। सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने बताया कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को संभल जाएगा और वहां हुई हिंसा की विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को सौंपेगा। लेकिन जिले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध काे बढ़ा दिया गया है। किसी भी दल के जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में संभल आ रहे सपा का प्रतिनिधिमंडल को प्रवेश से रोका जा सकता है।

सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले पुलिस का पहरा तेज
सपा प्रतिनिधिमंडल के दौरे से पहले पुलिस का पहरा तेज कर दिया है। यूपी विधान सभा के नेता विरोधी दल सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस तैनात हुई।

इस दिन मिलेगी एंट्री
संभल जिले में अनधिकृत बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां पर अब 10 दिसंबर तक किसी भी दल के जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को आईएमसी (इंडियन मुस्लिम काउंसिल) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान संभल जाने के लिए रवाना हो गए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही सीबीगंज में रोक लिया और थाने ले गई। मौलाना तौकीर रजा पुलिस के साथ थाने जाने के लिए तैयार नहीं थे और उन्होंने साफ कहा कि वे संभल ही जाएंगे। मौलाना संभल जाने पर अड़े हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!