ओवैसी पर बोले साक्षी महाराज- 'खुदा उन्‍हें ताकत दे, बिहार में हमारी मदद की, अब यूपी में करेंगे'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jan, 2021 04:23 PM

sakshi maharaj said on owaisi god bless them

अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, विपक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके दावे पर मुहर लगाते हुए साक्षी महाराज ने...

कन्नौज: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी सांसद साक्षी महाराज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, विपक्ष असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी होने का दावा कर रहा है, लेकिन उनके दावे पर मुहर लगाते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन के प्रमुख ओवैसी को यूपी में खुदा ताकत दे। उन्‍होंने बिहार में भाजपा की मदद की और उत्‍तर प्रदेश में करने आए हैं। इसके बाद बंगाल में भी मदद करेंगे।

किसान नेताओं द्वारा सुप्रीम कोर्ट की बात न मानने पर सांसद साक्षी महाराज कहा कि ये देश का दुर्भाग्य है, कुछ पूर्वाग्रही और जातिवादी स्वार्थी लोग न सुप्रीम कोर्ट, न सरकार और न संविधान को मानने को तैयार हैं। कानून को अब अपना काम करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जब कमेटी गठित कर दी है तो अब आंदोलन का अर्थ नहीं रह जाता है और उसे तत्काल समाप्त कर देना चाहिए। इस साथ सांसद ने कहा कि किसानों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के सामने अपनी बात रखनी चाहिए।

साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास के रास्ते चलने वाली पार्टी है। इसी वजह से भाजपा मुसलमानों का भी विश्वास जीतने और उनका विकास करने में लगी हुई है। अब मुसलमान भी इस बात को समझने लगा है कि पिछले 65 साल उन्‍हें तुष्टिकरण के नाम पर डराया गया है। मुझे लगता है आज मुसलमानों को समझ में आ गया है कि वास्तव में हमारी हितैषी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। इसी वजह से बड़ी संख्या में मुसलमान धीरे-धीरे भाजपा से जुड़ रहा है। बता दें कि भाजपा सांसद साक्षी महाराज लखनऊ से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने कन्नौज के सौरिख इलाके में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!