रोड शो और रैलियों पर प्रतिबंध जारी, छोटी जनसभाओं में मिली छूट

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Feb, 2022 07:57 PM

restrictions on road shows and rallies remain

कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार में छोटी सभाओं व इनडोर बैठकों में और छूट दी है। हालांकि रोड शो और रैलियों पर पहले जैसा ही प्रतिबंध...

लखनऊ: कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, सहित पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के प्रचार में छोटी सभाओं व इनडोर बैठकों में और छूट दी है। हालांकि रोड शो और रैलियों पर पहले जैसा ही प्रतिबंध बरकरार रखा है। इसके तहत खुले में होने वाली छोटी जनसभाओं में अब मैदान की कुल बैठक क्षमता के अधिकतम 30 फीसद लोगों के शामिल होने की अनुमति जारी रहेगी।  वहीं  चुनाव आयोग ने हॉल में होने वाली बैठकों में हॉल की कुल बैठक क्षमता के 50 फीसद लोगों के शामिल हो सकेंगे। बैठक क्षमता का निर्धारण जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे।

चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को चुनाव प्रचार में कुछ और ढील देने का यह फैसला राज्यों के मुख्य सचिव व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया है। जिसमें बताया गया है कि पांचों चुनावी राज्यों में संक्रमण की दर तेजी से घटी है। रिपोर्ट के मुताबिक इन पांच राज्यों में 22 जनवरी 2022 को कोरोना के 32 हजार से ज्यादा मामले थे जो पांच फरवरी तक घटकर सिर्फ सात हजार रह गए है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!