Edited By Imran,Updated: 27 Jan, 2022 06:24 PM

जिले के शेखुपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम ने जिला संगठन पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सिंबल से चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से अपनी सदस्यता खत्म करते हुए जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है।
बदायूं: जिले के शेखुपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम ने जिला संगठन पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सिंबल से चुनाव ना लड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी से अपनी सदस्यता खत्म करते हुए जिला अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाया है।

प्रेस वार्ता करते हुए फरहा नईम कहा कि जब तक ऐसा संगठन बदायूं में मौजूद है तब तक मैं कैसे 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' कि आवाज के साथ महिलाओं की आवाज उठाऊंगी। इस संगठन के रहते हुए अगर मैं विधायक भी बन जाऊंगी तो कैसे आम मुद्दे उठा पाऊंगी क्योंकि जब भी मैं कोई मुद्दा उठाऊंगी मेरा संगठन मेरे सामने खड़ा होगा।

उन्होंने मीडिया के सामने रोते हुए पार्टी जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए चरित्र पर टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। बता दें की कांग्रेस ने फरहा नईम को शेखूपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना सिंबल दिया है।