राजबब्बर से नाराज प्रियंका गांधी, कहा-उन्होंने प्रदेश में नहीं किया कुछ

Edited By Ruby,Updated: 15 Jul, 2019 06:31 PM

raj babbar is responsible for the worse condition in up priyanka gandhi

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब पूरे यूपी की प्रभारी बना दिया गया है। यूपी प्रभारी की कमान संभालते ही प्रियंका गांधी ने प्रदेश की तरफ खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश हार के कारणों को भी गहराई...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अब पूरे यूपी की प्रभारी बना दिया गया है। यूपी प्रभारी की कमान संभालते ही प्रियंका गांधी ने प्रदेश की तरफ खास ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वह लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश हार के कारणों को भी गहराई से जान रही हैं। इसी कड़ी में वह यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर से काफी नाराज दिखीं।

दरअसल, प्रियंका गांधी ने सोमवार को राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास 12 तुगलक लेन में उत्तर प्रदेश से आए तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान प्रियंका ने 2022 के चुनाव की तैयारियों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया। एक कार्यकर्ता के नेताओं के काम न करने के आरोप और खासतौर पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। जिसपर प्रियंका ने कहा कि 'उन्होंने प्रदेश में कुछ नहीं किया जिससे प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति और बदतर हो गई।' वहीं प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान कहा कि जल्द ही राज्य में नया संगठन बनाया जाएगा। अब तक जिन कार्यकर्ताओं को नज़रंदाज़ किया जाता रहा है उनको अब ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

बता दें कि तकरीबन 6 माह पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाने के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी थी। प्रियंका गांधी के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। सिंधिया ने भी बीते दिनों इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार नया राष्ट्रीय अध्यक्ष तय होने के बाद प्रदेशों में बदलाव होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने कहा कि प्रियंका की नई नियुक्ति से संगठन को मजबूती देने के काम को गति मिलेगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!