Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Mar, 2023 09:46 AM

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। पूरे राज्य में अगले 24 घंटे तक तेजी से बदलाव होगा। आज प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी और साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया...
लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बारिश हो रही है। पूरे राज्य में अगले 24 घंटे तक तेजी से बदलाव होगा। आज प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी और साथ ही ओले गिरने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान के मुताबिक, धूल भरी आंधी तुफान आने की चेतावनी दी है और किसानों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

बता दें कि अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम विभाग ने बीते कल मौसम बदलने की चेतावनी जारी की थी। आज यूपी के कई जिले भारी बारिश के साथ तरबतर हो जाएंगे। IMD का कहना है कि, पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) की वजह से मौसमी बदलाव देखा जा रहा है। हवा की रफ़्तार में भी बदलाव रहेगा। उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। राज्य में होने वाली यह बारिश किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ाने वाली है।
यह भी पढ़ेंः Road Accident: प्रयागराज फाफामऊ गंगा पुल पर दो ट्रकों में हुई भीषण टक्कर, चपेट में आए बाइक सवार सहित 3 की मौत

राजधानी में हो रही है बारिश
बेमौसम बरसात ने पहले भी यूपी के किसानों की फसलों का भारी नुकसान किया है। अब फिर से बारिश और ओलावृष्टि के साथ मौसम में तेजी से बदलाव आएंगा। जो किसानों की फसलों को खराब कर सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट रहने को कहा है। आज सुबह से ही राजधानी में बारिश हो रही है। वहीं, आगरा में देर रात ठंडी हवाएं चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। अलीगढ़ में भी सुबह बादल छा गए। कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश की शुरुआत हुई। लखनऊ मौसम विभाग के मुताबिक, तेज बारिश के कारण तापमान गिरने का असर 5 अप्रैल तक रहेगा।