चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्देश जारी करने की मांग की सपा ने

Edited By PTI News Agency,Updated: 22 Jun, 2022 09:34 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 22 जून (भाषा) आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को चुनाव आयोग से संपर्क किया और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्देश जारी करने की मांग की।

लखनऊ, 22 जून (भाषा) आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को चुनाव आयोग से संपर्क किया और निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्देश जारी करने की मांग की।

बृहस्पतिवार को होने जा रहे चुनाव से पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोगों से भाजपा के झूठ से सावधान रहने को कहा और उनसे आजमगढ़ और रामपुर दोनों ही सीटों पर सपा के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में शिकायत की है कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को लालच दे रही है और सपा के मतदाताओं के नाम सूची से काट रही है।
पार्टी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकारियों को सख्त आदेश जारी किए जाएं और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग रोक जाए।

पार्टी ने अपने पत्र में लिखा है कि आजमगढ़ के कई गांवों जैसे सगादी, गोपालपुर और मेहनगर में सपा कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों को सरकार के दबाव में प्रशासन द्वारा धमकियां दी जा रही हैं। यह भी पता चला है कि स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक सूची तैयार की जा रही है ताकि सपा के मतदाताओं को मतदान करने से रोका जा सके।

आरोप लगाया गया है कि यह सूची पुलिस को दी गई है जिससे उन्हें एसएचओ द्वारा घरों से उठाया जा सके। भाजपा सरकार के मंत्री एसएचओ और सरकारी अधिकारियों पर चुनाव जीतने के लिए दबाव बना रहे हैं।

बाद में एक बयान जारी कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाताओं से कहा, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और मैं स्वयं बाहरी नहीं हैं, बल्कि आजमगढ़ के लोगों के लिए परिवार के सदस्य हैं और हम दोनों को आजमगढ़ के लोगों ने संसद में भेजा था।

रामपुर के लोगों के लिए उन्होंने कहा, आजम खान ने विकास कार्यों के साथ रामपुर की सूरत बदल दी और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम किया, रामपुर के लोग महंगाई, भ्रष्टाचार और बुल्डोजर से ऊब गए हैं और यहां जो भी विकास है, वह पूर्वर्ती सपा सरकार में किया गया।

उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने इस बार उप चुनावों में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!