उप्र : युवती के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 May, 2022 05:00 PM

pti uttar pradesh story

नोएडा, 21 मई (भाषा)। नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेक्टर 39 थाने के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने एसी की मरम्मत करने वाले नरेंद्र सैनी नामक मिस्त्री से पंखा मंगवाया था।
युवती ने आरोप लगाया था कि पंखा देने के बहाने घर पहुंचे नरेंद्र ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
बालियान के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बीती रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शनिवार सुबह उसे अदालत में पेश किया।

उन्होंने बताया कि अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!