उत्तर प्रदेश के गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में तीन किसानों पर जुर्माना

Edited By PTI News Agency,Updated: 23 Jan, 2022 02:52 PM

pti uttar pradesh story

मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), 23 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के शेरपुर गांव में जंगली सूअरों को पकड़ने के आरोप में वन विभाग ने तीन किसानों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

वन अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि शनिवार को खेतों से जंगली सूअरों को अवैध रूप से पकड़ने के आरोप में किसानों पर यह जुर्माना लगाया गया है।

हालांकि, भारतीय किसान यूनियन के नेता मांगेराम त्यागी ने जुर्माना लगाये जाने का विरोध किया और तर्क दिया कि जंगली सूअरों से किसानों की फसल को होने वाले नुकसान के मद्देनजर उन्हें (जंगली सूअरों को) पकड़ना जरूरी था।
उन्होंने वन विभाग से किसानों का ‘‘उत्पीड़न’’ करना बंद करने को कहा।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!