आगरा में मजदूर ने आत्महत्या की

Edited By PTI News Agency,Updated: 13 Oct, 2020 10:36 PM

pti uttar pradesh story

आगरा, 13 अक्टूबर (भाषा) थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव मीरपुर में मंगलवार को गृहक्लेश के चलते एक मजदूर ने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।

आगरा, 13 अक्टूबर (भाषा) थाना शमसाबाद क्षेत्र के अंतर्गत गांव मीरपुर में मंगलवार को गृहक्लेश के चलते एक मजदूर ने घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली।


शमसाबाद क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी राजेंद्र उर्फ राजवीर (45) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे युवक घर से निकल गया। कुछ ही दूरी पर सड़क किनारे एक पेड़ से लटककर उसने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

शमसाबाद थाने के निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने घटनाक्रम के संबंध में परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!