कार्यकर्ताओं से नियमित मिलेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा, UP में करेंगी तूफानी दौरे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Jun, 2019 09:25 AM

priyanka gandhi to meet regularly with workers hurricane tour in up

हालिया लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से राज्य में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। इसके तहत वह नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और राज्य के दौरे...

लखनऊ\नई दिल्ली: हालिया लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर से राज्य में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। इसके तहत वह नियमित रूप से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और राज्य के दौरे भी करेंगी। सूत्रों के मुताबिक, प्रियंका पार्टी के संगठन में नई जान फूंकने और 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार होने के मकसद से अपने तक कार्यकर्ताओं की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना चाहती हैं। वह पार्टी कार्यकर्ताओं से हफ्ते में 2 दिन मुलाकात करेंगी।

PunjabKesariपार्टी के एक नेता ने न्यूज एजेंसी को बताया कि चुनाव बाद हुई समीक्षा बैठकों में यह बात निकलकर आई कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच ज्यादा संपर्क एवं समन्वय की जरूरत है। फिलहाल यह तय हुआ है कि प्रियंका गांधी अब हफ्ते में 2 दिन कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रियंका के उत्तर प्रदेश दौरे का सिलसिला भी तेज होगा। वह एक या दो हफ्ते पर राज्य के दौरे पर होंगी।

PunjabKesariइसी साल 23 जनवरी को पार्टी महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी नियुक्त हुईं प्रियंका ने लोकसभा चुनाव में धुआंधार सभाएं और रोडशो किए, लेकिन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस पूरे उत्तर प्रदेश में सिर्फ रायबरेली सीट ही जीत सकी। उत्तर प्रदेश में पार्टी की इस कदर बुरी स्थिति रही कि वह गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट तक गंवा बैठी। यहां पार्टी प्रमुख राहुल गांधी को भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने 55,000 मतों से हराया।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!