आगे नहीं आए रिश्तेदार तो पुलिसवालों ने असहाय लड़की की मां के शव को दिया कंधा...कराया अंतिम संस्कार

Edited By Harman Kaur,Updated: 28 May, 2024 05:39 PM

policemen performed the last rites of the helpless girl s mother s body

वैसे तो उत्तर प्रदेश की पुलिस आए दिन अपने कारनामों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है, लेकिन इस बार यूपी पुलिस  अपने मानवीय रवैये को लेकर सुर्खियों में है......

लखनऊ: वैसे तो उत्तर प्रदेश की पुलिस आए दिन अपने कारनामों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है, लेकिन इस बार यूपी पुलिस अपने मानवीय रवैये को लेकर सुर्खियों में है। जहां एक लड़की की माता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। लड़की के पास आर्थिक रूप से अंत्येष्टि के भी पैसे नहीं थे। वहीं, जब लड़की ने डायल 112 को कॉल किया तो मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन टीम ने फिर खुद सारा जिम्मा उठा लिया। पुलिस ने लड़की की माता का अंतिम संस्कार कराया। अब यूपी पुलिस के इस सराहनीय कार्य की लोग तारीफ कर रहे हैं।
PunjabKesari
मामला जिले के पारा थाना के अंतर्गत का है। जहां पर एक लड़की की माता का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। लड़की के पास अपनी माता का अंतिम संस्कार करने तक के पैसे नहीं थे। इसी बात से परेशान लड़की ने किसी तरह डायल 112 को कॉल किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने लड़की की माता का अंतिम संस्कार कराने का जिम्मा उठा लिया। पुलिस वाले लड़की की माता के शव को अपने कंधों पर उठाकर श्मशान घाट ले गए। जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया। वहीं, अब यूपी पुलिस अपने इस कार्य को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। लोग उनके इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
PunjabKesari
वहीं, एक मामला कासगंज जिले से भी सामने आया है। यहां के जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ट्रेन में सवार जिला कुशीनगर के थाना बनकटा गांव भुंडी निवासी महिला सपना को प्रसव पीड़ा उठी। ड्यूटी में तैनात कांस्टेबल रामफूल मीना द्वारा पोस्ट कमांडर को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को इलाज के लिए
अस्पताल में भर्ती  कराया। जहां महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा बल के सहयोग की सराहना की।

ये भी पढ़ें....
प्रचंड गर्मी से तप रहा उत्तर प्रदेश: 45 डिग्री से पार जा रहा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी है। मई के महीने में ही तापमान लगातार 45 डिग्री से पार जा रहा है। लोग इस बात से परेशान हैं कि जब मई में ये हाल है तो जून में क्या होगा। वहीं, मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के कुछ जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन भी यूपी में भीषण गर्मी बनी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!