PM ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया, जी 20 की अध्यक्षता भारत के पास- केशव प्रसाद मौर्य

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 28 Jan, 2023 05:32 PM

pm worked to encourage sportspersons

18 जनवरी से चल रहे सांसद खेल महाकुंभ के समापन में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी CM ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला।

बस्ती (विवेक श्रीवास्तव) : 18 जनवरी से चल रहे सांसद खेल महाकुंभ के समापन में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान डिप्टी CM ने केंद्र व प्रदेश की योजनाओं व उपलब्धियों को गिनाते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उपमुख्यमंत्री ने सपा प्रमुख पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि वह और उनके पार्टी के गुंडे, बदमाश नेता सरकार जाने में न होने पर तड़प रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार के नीतियों की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि आज जो विश्व में भारत का मान बढ़ा हैं। वह प्रधानमंत्री मोदी जी के वजह से बढ़ा हैं।    

PunjabKesari

सांसद खेल महाकुंभ महोत्सव का समापन करने पहुंचे थे डिप्टी CM
प्रदेश के बस्ती जिले में चल रहे 10 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का समापन करने पहुंचे  डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बस्ती अपने आप में एक हस्ती है। यहां के खिलाड़ी दुनिया भर में परचम लहराए मैं ऐसी कामना करता हूं। प्रतिभाएं अब सुविधाओं की मोहताज नहीं वह आज गांव से ब्लॉक और ब्लॉक से शहर आई है। अब शहर से देश और दुनिया में अपना लोहा मनवाएंगी। खेल का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री जी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया।


PunjabKesari

PM मोदी ने दुनिया में देश की ताकत को दिखाया
जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत आज विश्व में अपनी ताकत दिखा रहा हैं। तो इसका श्रेय प्रधानमंत्री जी को जाता हैं। आज जी-20 की अध्यक्षता हमारे पास हैं। जी-20 में विश्व के बड़े देश आते हैं। यह अध्यक्षता भारत के 130 करोड़ भारतवासियों की है। पहले जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के कारण तिरंगा यात्रा निकालना पड़ता था। आज कुछ हमारे विपक्ष के नेता वहां अपनी यात्रा का समापन कर रहे हैं। इससे यह साफ है कि मोदी जी के वजह से वहां सब ठीक हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी न होते तो क्या राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा होता ? 2017 के पहले के यूपी, 2014 के पहले का हिंदुस्तान हम सबने देखा है कि कैसे एक क्षेत्र व परिवार का विकास होता था। सड़के चलने लायक नहीं थी। अब देश-प्रदेश में विकास तेज गति से हो रहा हैं तो कुछ लोगों को तकलीफ हो रहा हैं।

PunjabKesari

स्वामी प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना
डिप्टी CM ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य कितने घाट का पानी पी कर आज सपा में हैं। वहीं अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा कि यह स्वामी प्रसाद मौर्य की नहीं अखिलेश यादव की बोली बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद अखिलेश यादव तड़प रहे हैं, जैसे बिना पानी के मछली तड़पती है। सत्ता के बिना अखिलेश यादव और सपा के गुंडे, अपराधी और दंगाई तड़प रहे हैं।

PunjabKesari

विजेताओं को किया सम्मानित

डिप्टी CM ने सांसद खेल महाकुंभ में विजेताओं को इनाम देने के साथ ही उनके मंगल भविष्य की कामना भी की। उन्होंने इस दौरान कहा कि खेलो इंडिया अभियान के अंतर्गत भाजपा सरकार खिलाड़ियों को आर्थिक मदद दे रही है। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में गांव में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। खेलों में नाम रोशन करने वाले देश व प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया जा रहा है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!