PM मोदी का अखिलेश-जयंत की जोड़ी पर कटाक्ष, कहा- हर बार लाते हैं नया पार्टनर, फिर मार देते हैं लात
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Feb, 2022 03:20 PM

यूपी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही पीएम ने दावा किया कि पहले और दूसरे चरण के मतदान ने साफ कर दिया है कि यूपी में बीजेपी और योगी...
कानपुर: यूपी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार निशाना साधा है। साथ ही पीएम ने दावा किया कि पहले और दूसरे चरण के मतदान ने साफ कर दिया है कि यूपी में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ की सरकार जोर-शोर से वापस आ रही है।
इतना ही नहीं पीएम ने अखिलेश और जयंत की जोड़ी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग हर चुनाव में नया पार्टनर लाते हैं। जो हर चुनाव में साथी बदलते हैं, वो आपका साथ देंगे क्या, जो चुनाव खत्म होते ही साथी को लात मार देते हैं, उन पर भरोसा कर सकते हैं क्या? उन्होंने कहा कि ये लोग मतदाताओं को गुमराह करते हैं। हार के बाद जिसको साथ लाते हैं, उसी पर हार का ठिकरा फोड़ देते हैं। उन्होंने कहा, ’10 मार्च के बाद दोनों एक दूसरे से लड़ेंगे।
यूपी के लोगों ने मैंने 2014 में हराया 2017 में हराया 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी घोर परिवार वादी फिर से हारेंगे। इस बार उत्तर प्रदेश में रंगो वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी।
Related Story

थाने से झांसा देकर भागा ₹25 हजार का इनामी बदमाश, SP ने 3 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड... खौफ के...

HC की टिप्पणी को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा तंज, ग्राम प्रधानों के मुद्दे पर उठाए सवाल

‘अब भाजपा की लंका का अंत होगा और ‘लंकाधिपति’ का भी’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश का Yogi-Modi...

'न चंदा मिलेगा, न चढ़ावा, न वोट', प्रयागराज में अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला, चंदे से लेकर...

राम मंदिर से दान गायब मामले में FIR के बिना SIT 'बिना तीर की कमान' है: अखिलेश

'सच छुपाने के लिए SIT जांच में जानबूझकर देर कर रही है BJP', राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अखिलेश का...

CM Yogi का अखिलेश यादव को खुला चैलेंज, कहा- अयोध्या पर बोले... हिम्मत है तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर...

'जल्द ही राम नाम जपते और भक्तों पर हुई कार्रवाई का पछतावा करते दिखेंगे अखिलेश', CM Yogi का सपा...

'किसी की रिकॉर्ड-तोड़ अयोध्या यात्राओं की भी हो SIT जांच हो', CM Yogi के दौरे पर अखिलेश यादव का...

'10 साल तक सरकार सोती रही क्या?', लखनऊ अग्निकांड के बाद 'कोचिंग बंदी' पर अखिलेश यादव का बड़ा...