फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर हथियार खरीदने वाला गिरफ्तार, जानिए कहां का रहने वाला है बदमाश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 28 Feb, 2021 11:42 AM

person who bought arms and cartridges through fake documents was arrested

उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों एवं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर हथियार और कारतूस खरीदने का आरोप है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते ने शनिवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों एवं लाइसेंसों का इस्तेमाल कर हथियार और कारतूस खरीदने का आरोप है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 50 हजार रूपए के इनामी बदमाश राजकिशोर राय को शनिवार को झारखंड में देवघर से गिरफ्तार किया गया ।

बयान में कहा गया है कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में बिहार के मुंगेर में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी राजकिशोर राय लखनऊ के एटीएस थाने में वांछित था और जांच में पता चला था कि जनपद-कानपुर नगर के कुछ ‘गन हाउस' से फर्जी दस्तावेजों एवं शस्त्र लाइसेंसों के आधार पर हथियारों एवं कारतूसों की बिक्री की गई है।

आरोपी ने अन्य व्यक्तियों के नाम व पते से बनवाए गए शस्त्र लाइसेंसों पर कुल 4 राइफल तथा 10 कारतूस पूर्वांचल गन हाउस एवं एके नियोगी एंड कंपनी जैसी दुकानों से खरीदे थे। बयान में कहा गया कि मामला पंजीकृत होने के बाद से ही पुलिस को राजकिशोर की तलाश थी और शनिवार को उसे देवघर में गिरफ्तार किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!