10 हजार निकालने पहुंचा किसान, खाते में दिखे 759 करोड़ रुपये... बैंक बैलेंस ने उड़ाए होश; पुलिस जांच में जुटी

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 Jul, 2026 06:43 PM

over 759 crore found in a farmer s bank account

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव के एक किसान के बैंक खाते में 759 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है ...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव के एक किसान के बैंक खाते में 759 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा होने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि नरही थाना क्षेत्र के सरवनपुर गांव में प्रेमशिला देवी और उनके पति मुसाफिर साहनी ने खेतों में खाद डालने के लिए कुवैत में रहकर कमाने वाले अपने पुत्र राहुल साहनी से रुपये मंगाए थे। 

उन्होंने बताया कि राहुल ने उन्हें खाते में पैसा भेजने की बात कहते हुए बैंक से निकाल लेने को कहा था। सूत्रों ने बताया कि शनिवार को दम्पति लक्ष्मणपुर गांव स्थित सेंट्रल बैंक की फ्रेंचाइजी पर आधार कार्ड से रुपये निकालने पहुंचा, लेकिन फ्रेंचाइजी बंद पाए जाने पर वह पास के एक जनसेवा केंद्र पर गया और आधार कार्ड के माध्यम से 10 हजार रुपये निकाले तो इसी दौरान जनसेवा केंद्र संचालक ने गौर किया तो उसके बैंक खाते में 759 करोड़ 69 लाख 51 हजार 951 रुपये देखकर चौंक गया। 

सूत्रों के मुताबिक जनसेवा केंद्र संचालक ने दंपति को खाते में दिख रहे अरबों रुपये के बैलेंस की जानकारी दी तो वे भी घबरा गए जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि उनका खाता सेंट्रल बैंक की चितबड़ागांव शाखा में है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!