21 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी अदिति सिंह, सगाई की कुछ तस्वीरें आई सामने

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Nov, 2019 01:38 PM

on november 21 aditi singh will be tied in marriage some pictures

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहीं हैं। उनकी शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से होने वाली है। शादी के बारे में अदिति सिंह ने बताया कि उनकी शादी स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह...

रायबरेलीः रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहीं हैं। उनकी शादी पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी से होने वाली है। शादी के बारे में अदिति सिंह ने बताया कि उनकी शादी स्वर्गीय पिता अखिलेश सिंह ने तय की थी। वहीं इस बीच अदिति सिंह की सगाई की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।
PunjabKesari
अदिति सिंह कहती हैं कि हम दोनों ही विधायक हैं और हमारी पहली जिम्मेदारी हमारे क्षेत्र की जनता है। शादी के बाद भी मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता को समय देती रहूंगी, वैसे ही अंगद भी ऐसा करेंगे। यही नहीं वह और अंगद एक-दूसरे के क्षेत्र में भी काम करेंगे। अदिति कहती हैं कि शादी में सिर्फ करीबी रिश्तेदार और मित्र ही शामिल होंगे। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन दिल्ली के होटल में 20 नवंबर को होगा।
PunjabKesari
बता दें कि अंगद और अदिति वर्ष 2017 में विधायक बने और दोनों राजनीतिक परिवार से आते हैं. अगंद सिंह ने भी शादी की बात को स्वीकार किया है. अंगद सिंह ने साल 2017 में राजनीति में कदम रखा और शहीद भगत सिंह नगर से विधानसभा चुनाव जीते. विधायक अंगद सिंह स्वर्गीय दिलबाग सिंह के परिवार से आते हैं। 
PunjabKesari
ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम योगी अदिति सिंह की शादी में शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के शादी में शामिल होने की जानकारी मिल रही है। इस हाई-प्रोफाइल शादी में कई सियासी दिग्गजों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। हालांकि इसकी अभी कोई अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है।





 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!