दुधवा में अब हाथी पर सवार होकर गैंडे देखने का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, मिली अनुमति

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Apr, 2022 06:53 PM

now tourists will be able to enjoy watching rhinoceros riding on an elephant

दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में पूरे दो साल बाद पर्यटक एक मई से गैंडे देखने के लिए हाथी की सवारी का आनंद ले सकेंगे। मार्च-2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। कोविड-19 लॉकडाउन समाप्त के बाद पर्यटकों को पार्क के...

लखीमपुर खीरी: दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में पूरे दो साल बाद पर्यटक एक मई से गैंडे देखने के लिए हाथी की सवारी का आनंद ले सकेंगे। मार्च-2020 में कोविड-19 के प्रकोप के बाद इन सेवाओं को निलंबित कर दिया गया था। कोविड-19 लॉकडाउन समाप्त के बाद पर्यटकों को पार्क के भीतर आने की अनुमति दी गई थी, लेकिन अभी तक उन्हें गैंडे देखने के लिए हाथी की सवारी की अनुमति नहीं थी।

PunjabKesari

दुधवा टाइगर रिजर्व के निदेशक संजय कुमार पाठक ने बताया, ‘‘गैंडे (राइनो) देखने और हाथी की सवारी फिर से शुरू करने के प्रस्ताव पर अधिकारियों की मंजूरी के बाद एक मई से पर्यटकों को गैंडे को देखने के लिए हाथी की सवारी करने की अनुमति दी गयी है।

PunjabKesari

उन्होंने बताया, ‘‘गैंडे देखने के लिए हाथी की सवारी की अनुमति केवल सुबह की पाली में दी जाएगी। शाम की पाली में, पर्यटकों को सफारी वाहनों का उपयोग करना होगा।" पाठक ने कहा, ‘‘पर्यटकों को गैंडे वाले क्षेत्रों का दौरा करने के लिए प्रति व्यक्ति 1,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!