शिवसेना जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की हत्या का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 29 May, 2020 08:37 PM

murder of shiv sena district chief anurag sharma revealed 4 accused arrested

अनुराग शर्मा की हत्या का आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया। इस हत्या में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रामपुर: अनुराग शर्मा की हत्या का आज पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया। इस हत्या में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो तमंचे   कारतूस,एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इस हत्या का मास्टरमाइंड मृतक अनुराग शर्मा का करीबी दोस्त छत्रपाल सिंह था। जिन्होंने आरोपियों के लिए हथियार मुहैया कराए। उसके बाद छत्रपाल सिंह अनुराग शर्मा हत्याकांड में मुख्य गवाह भी बना।

उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और साथ ही साथ परिवार वालों के साथ भी लगा रहा। उन्होंने बताया कि छत्रपाल अनुराग शर्मा की व्यावसायिक और पारिवारिक हर गतिविधि से रूबरू था। हत्या का मुख्य मोटिव अनुराग शर्मा के व्यावसायिक अधिपत्य को हासिल कर खुद की तंगी मिटाना था साथ ही उसके द्वारा ये अपने वर्चस्व की लड़ाई भी बताई गई है।  

बता दें कि रामपुर कोतवाली सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर में 20 मई को शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की गोली मारकर हत्या की गई थी। जिसमें पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आज इस हत्या का खुलासा पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने किया है। उन्होंने बताया कि हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया है  जिसमे बाबू उर्फ हिमांशु,राजकिशोर उर्फ दुरिया, छत्रपाल सिंह,और पवन की गिरफ्तारी की गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!