Edited By Ramkesh,Updated: 12 May, 2026 08:49 PM

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, मामला रिसिया थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि बेटी देर रात घर लौटी थी, जिससे पिता बेहद नाराज़ था। इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और गुस्से में पिता ने बेटी का गला घोंट दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। वहीं, नाबालिग लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पूछताछ में बात सामने आई है कि बेटी देर रात घर आई थी इस वजह से पिता नाराज था, जिस वहज इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।