दहेज के लिए विवाहिता की हत्या; मौत से पहले बनाया वीडियो, बोलीं- पति और सास-ससुर ने पेट्रोल डालकर लगा दी आग

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 Dec, 2023 04:16 PM

murder of married woman for dowry

UP News: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दहेज के लालच में एक विवाहिता को उससे ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। दरअसल, मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति...

UP News: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर दहेज के लालच में एक विवाहिता को उससे ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया। दरअसल, मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर हो गई। उसकी मौत के चार दिन बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में उस विवाहिता का बयान था। उसने आरोप लगाया कि उसके सास-ससुर और पति ने उस पर पेट्रोल डालकर जलाया है।

PunjabKesari
यह पूरा मामला लखीमपुर खीरी के मैगलगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर का है। जहां की निवासी मुदित अर्कवंशी की पत्नी सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में जल गई थी। परिजनों का कहना था कि घटना के समय मीरा घर में अकेली थी। इलाज के लिए उसे आनन-फानन लखनऊ ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के पति और सास-ससुर ने जलाकर मार डाला।

PunjabKesari
विवाहिता की मौत के चार दिन बाद इलाज के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें विवाहिता कहती है कि पति और सास-ससुर ने उसे जला दिया। जलाने का कारण दहेज कम मिलना बताया। उसने कहा कि उसके पिता दहेज में कुछ नहीं दे पाए। इस वीडियो के बाद पुलिस अब मामले में जांच कर रही है। वहीं, आरोपियों पर भी केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः 'भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रबल समर्थक थे डाॅ. राजेंद्र प्रसाद', भारत के प्रथम राष्ट्रपति की जयंती पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति 'भारत रत्न' डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर प्रदेशवासियों की ओर से उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान सीएम योगी ने कहा कि डाॅ. राजेंद्र प्रसाद भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रबल समर्थक थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!