Chitrakoot: हरियाली अमावस्या पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में लगाई पवित्र डुबकी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 28 Jun, 2022 06:08 PM

more than five lakh devotees take holy dip in mandakini on hariyali amavasya

उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में मंगलवार को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा की। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक तीर्थ स्थल चित्रकूट में मंगलवार को हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी नदी डुबकी लगाकर कामदगिरि की परिक्रमा की। इस दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये थे।       

जिलाधिकारी सुक्रांत शुक्ला ने बताया कि हरियाली अमावस्या की भीड़ को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं के पानी की भी व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए जल संस्थान द्वारा जगह-जगह टैंकर लगाए गए थे।      

मुखारविंद के संत भरत शरण रामायणी ने बताया कि आज के दिन मंदाकिनी नदी में स्नान कर कामदगिरि की परिक्रमा लगाने से एवं अन्न दान करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने बंदरों को भोजन कराया। श्री रामायणी ने बताया कि आज के दिन बंदरों को भोजन कराने से ग्रहों की शांति होती है और ग्रह मनुष्य के अनुरूप कार्य करने लगते हैं इसकी यहां पर अत्यधिक मान्यता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!