Politics News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांच दिन मायावती करेंगी धुआंधार प्रचार, प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल करेंगी तैयार

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Oct, 2023 01:57 PM

mayawati will campaign vigorously for five days in madhya pradesh

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के प्रचार का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया ने  बताया कि मायावती छह नवंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के प्रचार का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया ने  बताया कि मायावती छह नवंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगी और पांच दिनों में नौ चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी।  रमाकांत पिप्पल ने बताया कि बसपा हर रोज दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी जबकि वह दस नवंबर को दतिया (सेवड़) और 14 नवंबर को भिंड,मुरैना में  प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगी।

आप को बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 मतदाता अपना फैसला 17 नवंबर को ईवीएम में कैद करेंगे।  बताया तो रहा है कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला हो सकता है, लेकिन बड़ी बात है कि बसपा, सपा, आम आदमी पार्टी कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है, वहीं इस चुनाव को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। जहां सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सत्ता बचाए रखने के लिए जोर लगा रही है तो वहीं विपक्षी कांग्रेस 2018 की तरह सत्ता का सूखा खत्म कराने के लिए जोर लगा रहा है।

ये भी पढ़ें:- बीजेपी विधायक का विवादित बयान- 'किसानों के बीच ना होते तो राकेश टिकैत का हो जाता एनकाउंटर'

Baghpat News: उत्तर प्रदेश की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने यह कहकर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है कि भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता राकेश टिकैत अगर किसानों बीच नहीं होते तो मुठभेड़ में मारे गए होते। उन्होंने कहा कि अगर वह आंदोलन के दौरान किसानों से घिरा नहीं होता तो उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया होता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!