Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 May, 2025 10:44 AM

Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि लगभग 6 महीने पहले जब वह बाथरूम में नहा...
Kaushambi News: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पुलिस थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि लगभग 6 महीने पहले जब वह बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी युवक अभिषेक प्रजापति उसके घर में घुस गया। उसने महिला का अश्लील वीडियो बना लिया।
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार किया दुष्कर्म, जेवर और नकदी भी हड़पी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला का आरोप है कि अभिषेक प्रजापति ने इस वीडियो का इस्तेमाल कर उसे धमकी दी कि वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने अपने डर और समाज की नजर से डरते हुए उसकी बात मानी। उसने आरोपी को सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने खाते में ट्रांसफर कर दी। लेकिन जब वह उसकी बढ़ती मांगों को पूरा नहीं कर सकी, तो आरोपी ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की FIR, IT एक्ट की धाराएं भी शामिल
बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ आईटी एक्ट के प्रावधान भी शामिल हैं। पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
CO शिवांक सिंह बोले: आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चल रही तेज कार्रवाई
वहीं इस मामले पर मंझनपुर थाने के सदर सीओ शिवांक सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का मकसद है कि आरोपी को जल्दी से जल्दी पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाए।