उपराष्ट्रपति पद के NDA कैंडिडेट का मायावती ने किया समर्थन, कांग्रेस बोली- BJP की ‘खेनवहार' बन गईं हैं BSP

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Aug, 2022 04:26 PM

mayawati supported nda candidate for the post of vice president

उपराष्ट्रपति पद के लिये होने वाले चुनाव में राजग के उम्मीदवार जजगदीप धनकड को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का समर्थन दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बसपा अध्यक्ष...

अमेठी: उपराष्ट्रपति पद के लिये होने वाले चुनाव में राजग के उम्मीदवार जजगदीप धनकड को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का समर्थन दिए जाने की घोषणा के बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बसपा अध्यक्ष मायावती भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ‘खेनवहार' बन गई हैं। उप्र कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह ने बुधवार को मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि अब बसपा राजनीतिक पार्टी नहीं रह गयी है, बल्कि अब वह भाजपा की समर्थक पार्टी बन गई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा और बसपा एक दूसरे की पूरक हैं। गौरतलब है कि मायावती ने छह अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में राजग उम्मीदवार को अपना समर्थन देने का आज ऐलान कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति चुनाव में भी बसपा ने राजग उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु का समर्थन किया था। सिंह ने कहा कि मायावती द्वारा लिया गया कोई फैसला जो भाजपा के साथ खड़े होने वाला हो, वह अब चौंकाता नहीं है। कांग्रेस पार्टी पहले से ही इस बात को जानती थी। बसपा और भाजपा एक दूसरे की पूरक है।

उन्होंने आगे कहा कि जब जब भाजपा संकट में आती है, बसपा भाजपा की मददगार बन कर खड़ी हो जाती है। पहले कांग्रेस जो पार्टी कहती थी, अब एक के बाद एक, प्रमाणित होता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी का यह कथन प्रमाणिक रूप से सत्य हुआ है कि बसपा अब पार्टी के रूप में नहीं रही, बल्कि भाजपा के समर्थक दल के रूप में पहचानी जायेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!