मायावती का अखिलेश पर हमला, विकास किया होता तो यात्रा की जरूरत नही पड़ती

Edited By ,Updated: 04 Nov, 2016 03:13 PM

mayawati speak against akhilesh rath yatra

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल निकाली गई विकास रथयात्रा पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अगर वाकई विकास कार्यो ...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कल निकाली गई विकास रथयात्रा पर हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने अगर वाकई विकास कार्यो में दिलचस्पी दिखाई होती तो उन्हे रथयात्रा निकालने की जरूरत नही पडती। मायावती ने कहा कि किसी भी सरकार की पहचान उसके काम से होती है जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लोग सिर्फ विकास के दावे करने के लिए जानते है। केवल शिलान्यास कर देने अथवा आधे अधूरे कार्यो का उदघाटन करने को विकास नही कहा जा सकता। लखनऊ मेट्रो समेत अन्य योजनाओं का लाभ अब तक लोगों को नही मिल सका है।   

उन्होने कहा कि सपा सरकार ने जनहित और जनकल्याण के वाकई काम किये होते तो उन्हें सरकारी खर्चे पर शानशौकत के साथ यह ‘‘विकास रथयात्रा’’ निकालने की जरूरत ही नहीं पड़ती। अखिलेश राज में जातिवाद, भ्रष्टाचार और जंगलराज का बोलबाला रहा है। इसके लिये कई बार उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से सपा सरकार को फटकार मिली है।

मायावती ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में घोर जातिवाद, परस्पर द्वेष, भ्रष्टाचार और जंगलराज का बोलबाला रहा है। इसके लिए अनेक बार उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय से सपा सरकार को फटकार भी मिलती रही है। उन्होंने कहा, ‘‘डेंगू जैसी घातक बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया। अंतत: उच्च न्यायालय को सती से दखल देना पडा। लेकिन सपा सरकार के मुखिया इन बातों के मद्देनजर शर्मिन्दा और सतर्क होकर कार्य करने की बजाय निष्प्रभावी एंबुलेंस सेवा का ढिंढोरा पीटते हैं।’’ बसपा सुप्रीमो ये आरोप भी लगाया कि भाजपा से सपा की मिलीभगत है इसलिए अखिलेश प्रधानमंत्री नरेेन्द्र मोदी के खिलाफ इशारों इशारों बात करते हैं तथा खुलकर निन्दा करने में हिचकते हैं। 
|
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!