लखनऊ: कार सवार दो तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ की स्मैक बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 14 Mar, 2021 06:52 PM

lucknow two smugglers arrested by car one crore smacks recovered

उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने चिनहट क्षेत्र से आज कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम स्मैक बरामद की,जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभूतिखंड इलाके के...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने चिनहट क्षेत्र से आज कार सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 400 ग्राम स्मैक बरामद की,जिसकी कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभूतिखंड इलाके के सहायक पुलिस उपायुक्त प्रवीण मलिक के पर्यवेक्षण एवं चिनहट थाना प्रभारी धन्नजय सिंह के निर्देशन में आज पुलिस उपनिरीक्षक अजय शुक्ला और विनय तिवारी पुलिस बल के साथ फैजाबाद मार्ग पर गस्त पर थे।

इसी दौरान उन्होंने कार सवार दो तस्करों को बाराबंकी निवासी आकाश मिश्र और गोरखपुर निवासी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 400 स्मैक बरामद की। उन्होंने बताया कि ये लोग स्मैक बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले पहले ही दर्ज हैं। गिरफ्तार दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!