Edited By Deepika Rajput,Updated: 13 Aug, 2019 03:40 PM
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए खास होता है। जिसमें शिवभक्त भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक करते हैं। इसी के चलते प्रयागराज में एक अनोखा अभिषेक देखने को मिला है। यहां शिवभक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक विषैले सांपों से ही कर डाला।
प्रयागराजः सावन का महीना शिवभक्तों के लिए खास होता है। जिसमें शिवभक्त भोले भंडारी को प्रसन्न करने के लिए उनका अभिषेक करते हैं। इसी के चलते प्रयागराज में एक अनोखा अभिषेक देखने को मिला है। यहां शिवभक्तों ने भगवान शिव का अभिषेक विषैले सांपों से ही कर डाला।
सावन के महीने का अब आखिरी हफ्ता बाकी है। इन बचे दिनों में शिव भक्त महादेव की आराधना और श्रृंगार का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते। भक्त अलग-अलग तरीके से शिव शंकर को खुश करने में लगे हैं। प्रयागराज में शिव का यह अनोखा सर्प श्रृंगार भी इसी का हिस्सा है। वहीं भोले भंडारी के इस विषैले और खतरनाक अभिषेक को देखने के लिए शिव भक्तों का तांता दरबार में लगा रहा।
पुजारी के मुताबिक भगवान शिव को सर्पों का साथ प्रिय है। इसलिए विषधरों ने उनका विशेष अभिषेक किया है। ये बाबा भोलेनाथ का आभूषण है जिसको हार बोला जाता है। इस मंदिर में परंपरा चली आ रही है कि सांप से बाबा का अभिषेक किया जाता है। लोगों का बाबा पर इतना विश्वास है कि उन्हें कोई अनहित नहीं होता और सब कार्य अच्छे से सम्पन्न होता है।