Loksabha Election 2024: जौनपुर लोकसभा सीट का इतिहास, कब किसने किसको हराया?

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2024 03:14 PM

loksabha election 2024 history of jaunpur lok sabha seat

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक जौनपुर लोकसभा सीट है...आपको बता दें कि जौनपुर की स्थापना 14वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने अपने भाई मुहम्मद बिन तुगलक की याद में की थी...इसका वास्तविक नाम जौना खां था जो बदलकर जौनपुर हो गया...जौनपुर अपने...

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक जौनपुर लोकसभा सीट है...आपको बता दें कि जौनपुर की स्थापना 14वीं शताब्दी में फिरोज शाह तुगलक ने अपने भाई मुहम्मद बिन तुगलक की याद में की थी...इसका वास्तविक नाम जौना खां था जो बदलकर जौनपुर हो गया...जौनपुर अपने पुरातात्कि धरोहरों के लिए भी जाना जाता है...यहां पर स्थापित अटाला मस्जिद, शाही किला, शाही पुल करीब छह सौ वर्षों से लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और इन्हे देखने के लिए हर साल काफी टूरिस्ट यहां आते हैं...अगर बात जौनपुर लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की करें तो इस सीट पर 1957 में पहली बार चुनाव हुए..जिसमें कांग्रेस के गणपत राम ने जीत दर्ज की...जिसके बाद 1962 में जनसंघ के ब्रह्मजीत सिंह ने इस सीट पर कब्जा जमाया..वहीं 1967 में कांग्रेस ने वापसी की और 1971 में  हुए चुनाव में भी इस सीट पर दर्ज की....1977 में भारतीय लोकदल, 1980 में जनता पार्टी सेक्युलर और 1984 में फिर जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस विजयी हुई...वहीं 1989 में भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी तो 1991 में अर्जुन सिंह यादव ने पहली बार इस सीट पर जनता दल को जीत दिलाई...लेकिन 1996 में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर कब्ज़ा  जमा लिया...वहीं 1998 में समाजवादी पार्टी के पारसनाथ यादव जौनपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे और 1999 में भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से एक साल पहले हुई अपनी हार का बदला ले लिया...तो साल 2004 में यहां सपा ने अपना परचम लहराया लेकिन 2009 में बसपा के दिग्गज धनंजय सिंह ने सपा से ये सीट छीन ली.. साल 2014 में इस सीट पर भगवा फहराया और कृष्ण प्रताप यहां से सांसद चुने गए....वहीं, साल 2019 में इस सीट पर बसपा के श्याम सिंह यादव ने जीत दर्ज की...

PunjabKesari

 

जौनपुर संसदीय क्षेत्र में 5 विधानसभा सीटें बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी और मुंगरा बादशाहपुर आती हैं और ये सभी सीटें जौनपुर जिले में शामिल हैं...

PunjabKesari

2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जौनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांच में से दो विधानसभा सीटों पर ही भाजपा जीत दर्ज कर पाई थी, वहीं, दो सीटों पर सपा और एक सीट पर निषाद पार्टी ने जीत दर्ज की थी..

 

इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में जौनपुर लोकसभा सीट पर कुल 19 लाख 58 हजार 554 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे... जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 10 लाख 15 हजार 545 हैं, जबकि महिला वोटरों की संख्या 9 लाख 42 हजार 923 है..मतदाताओं के ये आंकड़े न्यूज वेबसाइटों से लिए गए है, आंकड़े सटीक है इसकी पृष्टी पंजाब केसरी नहीं करता है..

 

2024 में जौनपुर लोकसभा सीट पर मतदाताओं की संख्या

PunjabKesari

अब एक नजर पिछले लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो...साल 2019 में इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी के श्याम सिंह यादव ने जीत हासिल की थी और उन्हे 5 लाख 542 वोट मिले थे....वहीं, बीजेपी के कृष्ण प्रताप सिंह को 4 लाख 40 हजार 192 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि कांग्रेस के देवव्रत मिश्र 27,185 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे...

 

एक नजर 2019 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

अब एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर डालें तो...साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी के कृष्ण प्रताप ने जीत हासिल की थी और उन्हे 3 लाख 67 हजार 149 वोट मिले थे...वहीं बसपा के सुभाष पांडेय 2 लाख 20 हजार 839 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि सपा के पारसनाथ यादव 1 लाख 80 हजार 3 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे...

 

एक नजर 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो...बसपा के धनंजय सिंह ने 3 लाख 2 हजार 618 वोट हासिल कर जीत दर्ज की...वहीं सपा के पारसनाथ यादव 2 लाख 22 हजार 267 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि बीजेपी की सीमा को तीसरे स्थान पर रहना पड़ा और उन्हे 1 लाख 43 हजार 377  वोट मिले....

 

एक नजर 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

वहीं साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव पर नजर डालें तो...सपा के पारसनाथ यादव ने जीत दर्ज की थी और उन्हे 2 लाख 19 हजार 614 वोट मिले थे...वहीं बसपा के ओम प्रकाश दुबे 1 लाख 92 हजार 489 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे...जबकि LJNSP के धनंजय सिंह 1 लाख 17 हजार 397 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे...

 

एक नजर 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर

PunjabKesari

एफवीओ-  अब जौनपुर लोकसभा सीट के जातीय समीकरणों की बात करें तो ब्राह्मण और ठाकुर वोटर्स निर्णायक भूमिका निभाते हैं....हालांकि अनुसूचित जाति मुस्लिम और यादवों की आबादी भी यहां अच्छी खासी है.. इस सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है... ब्राह्मणों की आबादी 15.72 फीसदी है... जबकि राजपूत 13.30 फीसदी हैं..इस सीट पर ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या भले ही सबसे अधिक है पर अब तक इस सीट पर राजपूतों का ही दबदबा रहा है... अब तक 17 चुनावों में 11 बार राजपूत उम्मीदवारों के जीतने का रिकॉर्ड है.... चार बार यादव और दो बार ब्राह्मण उम्मीदवारों को भी कामयाबी हासिल हुई....जौनपुर में बीजेपी ने इस बार कृपाशंकर सिंह को टिकट दिया तो वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!