विधानपरिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का निधन, CM योगी ने जताया दुख, कहा- मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं
Edited By Ramkesh,Updated: 15 Feb, 2023 01:37 PM

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रहे एवं वर्तमान मे उत्तर प्रदेश विधानपरिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का बुधवार सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल मे...
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक रहे एवं वर्तमान मे उत्तर प्रदेश विधानपरिषद सदस्य बनवारी लाल दोहरे का बुधवार सुबह निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के मैक्स अस्पताल मे बुधवार सुबह छह बजे दोहरे ने अंतिम सांस ली। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह 72 बर्ष के थे। दोहरे 1991 में पहली बार कन्नौज सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से विधायक चुने गए। उसके बाद वह लगातार दो बार विधायक रहे। वर्ष 2022 में दोहरे की जगह पुलिस कमिश्नर पद से वीआरएस लेने वाले आईपीएस असीम अरुण को भाजपा ने कन्नौज से अपना प्रत्याशी बनाया था और वह चुनाव जीत गये थे। उसके बाद भाजपा ने दोहरे को विधानपरिषद के चुनाव में उतारा था।फिलहाल वह विधानपरिषद सदस्य थे।
दोहरे के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा राजनेता श्री बनवारी लाल दोहरे जी का निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।
Related Story

PAK से टकराव के बीच CM योगी पहुंचे शाहजहांपुर, गंगा एक्सप्रेस-वे पर लगाई ‘मुहर’, अब हवाई पट्टी से...

‘कोई धर्म पूछकर न मारे गोली…’, लखनऊ में होने वाली धर्मसंसद से पहले CM योगी, अखिलेश के घर और BJP...

CM योगी ने रविदास मंदिर में टेका माथा, कहा- पीएम रविदास जी की प्रेरणा से ही आगे बढ़ रहे हैं

रामजीलाल सुमन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लगाई सुरक्षा की गुहार, योगी सरकार पर लगाए ये गंभीर...

'Operation Sindoor' पर CM योगी का गरजता बयान, कहा- ' नया भारत अब दुश्मन को उसकी मांद में घुसकर...

128 वर्षीय योग गुरु शिवानंद महाराज का निधन, पद्मश्री से हुए थे सम्मानित

जनता दर्शन में CM Yogi की उदारता : ‘समस्या का समाधान कराएंगे, घर जाने का किराया भी देंगे’, एक महिला...

India-Pak Tension: पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन हमला, फिरोजपुर में परिवार के 3 सदस्य झुलसे

India-Pak Tension: पंजाब के कई शहरों पर ड्रोन हमला, फिरोजपुर में परिवार के 3 सदस्य झुलसे

केंद्र सरकार के इशारे पर बड़ा एक्शन: UP से पाक नागरिकों की वापसी, CM योगी खुद संभाल रहे कमान