कुशीनगर: फाजिलनगर में स्वामी प्रसाद का विरोध, टिकट घोषणा पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंके पुतले

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Feb, 2022 07:58 PM

kushinagar protest against swami prasad in fazilnagar

स्वामी प्रसाद मौर्या का टिकट की घोषणा कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के करते ही इलाके में विरोध होने लगा। कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी और बाकी दावेदारों के साथ विश्वाघा...

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी ने स्वामी प्रसाद मौर्य को कुशीनगर की फाजिलनगर सीट उम्मीदार घोषित किया है, जिसको लेकर इलाके में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी और बाकी दावेदारों के साथ विश्वाघात बताते हुए पार्टी नेतृत्व को पुनः विचार करने और उन्हें पडरौना से चुनाव लड़ाने का सुझाव दिया। स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उनके पुतले भी फूंके।

भाजपा छोड़ हाल ही में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए कुशीनगर जिले सदर विधायक को पार्टी ने विधानसभा 332 फाजिलनगर से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट की घोषणा के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने ही स्वामी प्रसाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतले जलाए। पार्टी के इस फैसले नाराज कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत सदस्य डॉ. इरफान अहमद ने कहा कि पार्टी ने उन नेताओं के टिकट काट दिया, जो बुरे दिनों में भी पार्टी को संजोए रखा लड़े। उनकी जगह ऐसे नेता को टिकट मिला जो चंद रोज पहले भाजपा छोड़ सपा में आये है। ऐसे में पार्टी के साथ आगे कार्यकर्त्ता कैसे रहे और अपनी जवानी पार्टी को दे जब उनका सम्मान ही नही रहेगा।

सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ इरफान ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य से और अखिलेश यादव से हमारी कोई विरोध नहीं है, बस हम इतना चाहते है कि स्वामी प्रसाद मौर्य  अपनी सदर विधानसभा से चुनाव लड़े और यहां की सीट पर स्थानीय नेतृत्व को सौंप दें। ऐसा न करने से कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा। इलियास अंसारी समेत 18 स्थानीय लोग दावेदारी किए थे, लेकिन पार्टी ने सबको दरकिनार कर बाहरी को टिकट दिया। जिसपर पुनः विचार करने की ज़रूरत है। अगर ऐसा नही हुआ तो पार्टी को जिले के सातों विधनसभाओ में नुकसान होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!