Edited By Ramkesh,Updated: 13 Nov, 2022 07:51 PM

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधान सभा की उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल- समाजवादी पार्टी गठबंधन ने मदन भैया को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी अपने ट्वीटकर से ट्वीट कर दी है। बता दें उत्तर प्रदेश में दो विधान सभा और एक...
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले की खतौली विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल- समाजवादी पार्टी गठबंधन ने मदन भैया को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसकी जानकारी पार्टी अपने ट्वीटर से ट्वीट कर दी है। बता दें उत्तर प्रदेश में दो विधान सभा और एक लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को मतदान होगा। मैनपुरी लोक सभा सीट से समाजवादी पार्टी ने डिम्पल यादव को मैदान में उतार है। हालांकि अभी तक भारतीय जनता पार्टी ने किसी भी सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा संगठन की बैठक के बाद जल्द ही प्रत्याशी के नाम का ऐलान करेगी।
गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद रिक्त हुई है। वहीं आजम खान को कोर्ट के द्वारा तीन साल की सजा सुनाये जाने के बाद रामपुर की सदर सीट रिक्त हुई है। जबकि खतौली विधान सभा से भाजपा विधायक को दो साल की कोर्ट से सजा होने के बाद उनकी विधायकी रद्द हुई। सभी सीटों पर 5 दिसम्बर को चुनाव होगा। मतगणना 8 दिसम्बर को होगी।