शर्मनाक: कलयुगी गुरु आश्रम में शिष्यों के साथ करता था कुकर्म, शिकायत पर मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Jun, 2022 05:13 PM

र्म नगरी वृंदावन से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक कलयुगी गुरु कर्मकांड और वैदिक देने के नाम पर आश्रम में शिष्यों के साथ कुकर्म करता था। जब शिष्य ने इसका विरोध करते थे तो उन्हें  मारा पीटा जाता था।  पीड़ित बच्चे किसी तरह से...

मथुरा: धर्म नगरी वृंदावन से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक कलयुगी गुरु कर्मकांड और वैदिक देने के नाम पर आश्रम में शिष्यों के साथ कुकर्म करता था। जब शिष्य ने इसका विरोध करते थे तो उन्हें  मारा पीटा जाता था।  पीड़ित बच्चे किसी तरह से आश्रम से भाग निकले। परिक्रमा मार्ग बच्चों ने रोते हुए एक संत को अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़ित बच्चों की बात सुनकर संत ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्चों की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य करने के जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना वृन्दावन  क्षेत्र के पानीघाट दुर्गापुरम इलाके का है जहां ईश्वर गौतम बच्चों को कर्मकांड एवं वैदिक शिक्षा की शिक्षा देता है। शिष्यों का आरोप है कि  पिछले करीब 10 दिन से उनके साथ यह अप्राकृतिक कृत्य करने वाली हरकत की जा रही थी। आए दिन की घटना से परेशान होकर बच्चे कैसे भी वहां से भाग निकले और परिक्रमा मार्ग में रोते हुएघूम रहे थे तभी बच्चो को रात को एक व्यक्ति मिला और उस व्यक्ति ने बच्चो से रोने का कारण पूछा । उन्होंने अपने साथ हुई घटना बताई तो वह व्यक्ति उन दोनों बच्चों को  रास बिहारी महाराज के पास ले गये।  महाराज ने बच्चों से पूछा तो बच्चों ने आप बीती सुनाई तो महाराज भी दंग रह गए। उन्होंने आरोपी गुरु के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।  हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी गुरु को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!