'अयोध्या से सपा का सांसद चुना जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण...' BJP की हार पर बोले साक्षी महाराज

Edited By Pooja Gill,Updated: 06 Jun, 2024 09:46 AM

it is very unfortunate for sp to

UP News: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या से हार का सामना करना पड़ा। अयोध्यावासियों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर अपना सांसद चुना है। इस पर बीजेपी से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज...

UP News: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या से हार का सामना करना पड़ा। अयोध्यावासियों ने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताकर अपना सांसद चुना है। इस पर बीजेपी से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए डा. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ''अयोध्या से बीजेपी प्रत्याशी का हारना चिंता का विषय है।

केंद्रीय नेतृत्व को करनी चाहिए समीक्षाः साक्षी महाराज
बता दें कि साक्षी महाराज प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद काफी नाराज है। उन्होंने कहा कि ''उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है। उन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाए जाने की घटना को याद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उन्होंने रामभक्तों के खून से अयोध्या की धरती को लाल होते देखी है। उन्होंने कहा कि सपा में खुली दुकान हमारी, बंद दुकान तुम्हारी का नारा लगता था। यह परिदृश्य भी हमने देखा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है कि उसी अयोध्या ने सपा का सांसद जिता दिया। केंद्रीय नेतृत्व को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।''

विकास और जनकल्याण के काम कराएंगेः साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने उन्नाव में एक बार फिर जीत हासिल कर जीत की हैट्रिक लगा दी है। इसके बाद उन्होंने जनता का धन्यवाद किया और कहा कि उन्नाव की जनता ने लगातार तीसरी बार सांसद चुनकर सेवा का एक और मौका दिया है। आने वाले दिनों में जनता से प्राप्त सुझावों और उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर विकास और जनकल्याण के काम कराएंगे।

यह भी पढ़ेंः Lucknow News: आज से शुरू हो रहा 'जनता दर्शन', एक बार फिर लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनेंगे CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार यानी आज से (6 जून) एक बार फिर जनता दर्शन कार्यक्रम के जरिये जनता की समस्यायें सुनेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनेंगे और निराकरण के लिए अधिकारियों को तत्काल निर्देशित भी करेंगे। इस पहल से प्रदेश की जनता को अपनी समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने का अवसर प्राप्त होगा और साथ ही उसका तत्काल निराकरण भी संभव हो सकेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!