Edited By Ramkesh,Updated: 12 Feb, 2024 03:55 PM

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के कुछ घटक दलों के पाला बदलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल रहे आरएलडी अध्यक्ष जयंत...
लखनऊ: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के कुछ घटक दलों के पाला बदलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल रहे आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए में जाने का ऐलान कर दिया है। उसके बाद से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने बातचीत के दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से खत्म.. पश्चिमी यूपी में सपा का खाता नहीं खुलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसानों के हितों के ध्यान में रखकर फैसला लिया है। अब हमारी पार्टी एनडीए के साथ है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने सहयोगियों को धोखा दे रही है। चार बार इंडिया गठबंधन की बैठक हुई उसके बाद भी अभी तक कोई पता नहीं है कि कौन- किस सीट पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी न्याय यात्रा निकाल रहे हैं लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ही नहीं पता है कि आखिर किसको न्याय दिला रहे है, पार्टी क्या उद्देश्य है। जब सीट का बंटवारा करना है राहुलजी न्याय यात्रा पर हैं ऐसे में इंडिया गठबंधन का कोई वजूद नहीं बचा है।
ये भी पढ़ें:- UP Politics News: 'चौधरी चरण सिंह की तुलना 750 किसानों के हत्यारों से ना करें', जयंत चौधरी पर गुस्साए सत्यापाल मलिक
UP Politics News: हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा भारत रत्न देने के लिए 3 नामों का ऐलान किया गया है। जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री और RLD के चीफ जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह का नाम भी शामिल थे। इस एलान पर जयंत चौधरी ने अपनी खुशी पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर की और लिखा था कि 'दिल जीत लिया।' वहीं, BJP-RLD के गठबंधन का संकेत मिलते ही पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जयंत को चेतावनी दी है।