अयोध्‍या में निर्मली कुंड चौराहे के पास 12 हैंड ग्रेनेड मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Jun, 2022 05:51 PM

in ayodhya 12 hand grenades were found near nirmali kund

अयोध्या कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब काफी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिले। एक स्थानीय युवक की जानकारी पर जब यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के...

अयोध्या: अयोध्या कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मली कुंड चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब काफी मात्रा में हैंड ग्रेनेड मिले। एक स्थानीय युवक की जानकारी पर जब यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के भीतर पेड़ों और झाड़ियों के बीच 12 से 15 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए मिले। बरामद हैंड ग्रेनेड को नष्‍ट कर दिया गया है। ये कहां से आए, इस बारे में पुलिस पता लगा रही है।

यह पूरा क्षेत्र सेना की निगरानी में रहता है और रात्रि 10 बजे के बाद आवाजाही की भी मनाही हो जाती है। सेना का इस तरह का सेंटर जहां हैंड ग्रेनेड की प्रैक्टिस होती है। वह इस स्थान से लगभग ढाई से तीन किलोमीटर दूर है। मिलिट्री इंटेलिजेंस की माने तो पाए गए हैंड ग्रेनेड को रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास नष्ट कर दिया गया है। इस बारे में अयोध्या पुलिस को भी जानकारी दी गई। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण स्थानीय पुलिस भी खुलकर बोलने से कतरा रही है।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे का कहना है कि उनके पास इस तरह के हैंड ग्रेनेड मिलने की सूचना डोगरा रेजिमेंटल सेंटर द्वारा एक पत्र के माध्यम से कैंट थाने में दी गयी। मिले हुए हैंड ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया है। इससे अधिक उनके पास कोई जानकारी नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!