गठबंधन की सरकार बनी तो हर दिन होगा नया प्रधानमंत्री: शाह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Mar, 2019 01:13 PM

if the coalition government is formed then every new pm shah

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए विपक्ष सेना का अपमान कर रहा है। 2019 का चुनाव भ्रष्टाचार बनाम विकास का है।

आगरा: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगरा में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लिए विपक्ष सेना का अपमान कर रहा है। 2019 का चुनाव भ्रष्टाचार बनाम विकास का है।

अमित शाह ने कहा कि देश ऐसा प्रधानमंत्री चाहता है जो आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। सपा-बसपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने नारा दिया कि गठबंधन की एक ही पहचान, सेना का करे अपमान। उन्होंने कहा कि गठबंधन का कोई नेता नहीं। इनकी सरकार बनी तो रोज नया प्रधानमंत्री होगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एक ओर नरेंद्र मोदी देश को सुरक्षित करना चाहते हैं, दूसरी ओर विपक्ष आतंकवादियों के पक्ष में वोट बैंक की राजनीति करना चाहता है।

यूपी में गुंडे जेल में हैं या फिर दुनिया छोड़ चुक : योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गुंडे सत्ता का संरक्षण पाकर व्यापारियों व आम लोगों को प्रताड़ित करते थे। 2 वर्ष के अंदर हमने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने का काम किया है। प्रदेश में गुंडे या तो जेल में हैं या फिर दुनिया छोड़ चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!