Edited By Harman Kaur,Updated: 12 Aug, 2023 04:38 PM

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने आरोप लगाया है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी ने खुद ईसाई धर्म अपना लिया है और अब उस पर बना दबाव.....
Aligarh News (अर्जुन देव वार्ष्णेय): उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक पति ने अपनी पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने आरोप लगाया है। पीड़ित पति का कहना है कि पत्नी ने खुद ईसाई धर्म अपना लिया है और अब उस पर बना दबाव रही है। इतना ही नहीं पति ने पत्नी पर घर में रखी मूर्तियां फेंकने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बता दें कि मामला जिले के बन्ना देवी थाना इलाके का है। जहां के निवासी प्रेम प्रकाश ने अपने पत्नी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित प्रेम प्रकाश का कहना है कि मैं फरियाद लेकर थाना बन्नादेवी पर आया हूं। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।22 तारीख को पिछले महीने मैंने एप्लीकेशन दी थी। एप्लीकेशन मैंने कहा था कि मेरी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वह मुझे परेशान करती है। मुझे मेरे ही घर में नहीं रहने दे रही है। मेरे घर में जो पूजनीयों की मूर्ति लगी हुई है वह सब हटा दी है।
पीड़ित ने आगे बताया कि जब मैं घर पर प्रसाद लेकर जाता हूं तो वह उसे भी फेंक देती है। मेरे साथ मारपीट करके मेरे खिलाफ में मुकदमा दर्ज कराती है। मैं अगर कलवा धागा बांध के जाता हूं उसे भी काट दिया जाता है। मुझसे कहती है आप भी ईसाई धर्म अपना लो। मुझ पर बाइबल पढ़ने के लिए दबाव बनती है। मेरी पत्नी 8 महीने से बाइबल पढ़ रही है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस कह रही है कि हम महिला के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकते। आप अगर कोई हरकत करेंगे तो आप के खिलाफ कार्रवाई होगी। आज शिकायत लेकर मैं बन्नादेवी थाने आया हूं।
करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हमें कल धर्म परिवर्तन से संबंधित एक सूचना प्राप्त हुई थी। यह प्रेम प्रकाश गुप्ता है जो आईटीआई रोड पर रहते हैं। इन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी ने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म अपना लिया है और अब वह उनके ऊपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रही है। उन्होंने आगे बताया कि प्रकाश गुप्ता हिंदू धर्म को छोड़ना नहीं चाहते हैं। पुलिस ने धर्म परिवर्तन जैसे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। अभी हम लोग पीड़ित को लेकर क्षेत्राधिकार से मिले हैं। उन्होंने जांच का आदेश दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।