Edited By Pooja Gill,Updated: 30 May, 2025 12:08 PM

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। उसने हिंदू रक्षा दल की मदद से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अपना धर्म बदला है और घर वापसी की है...
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। उसने हिंदू रक्षा दल की मदद से वैदिक रीति-रिवाजों के साथ अपना धर्म बदला है और घर वापसी की है। उसने अपना नाम भी निदा खान से बदलकर वेदिका सिसोदिया रख लिया है।
पति और ससुराल वाले करते थे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक, जिले की रहने वाली 22 साल की महिला निदा खान पहले मुस्लिम थी। उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और उसके पति ने शादी से पहले अपनी उम्र और अपनी पहली शादी के बारे में भी छुपाया था। जब इस बात की जानकारी उसे हुई तो उसने इस बात का विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद उसका पति और ससुराल वाले उसे तंग करने लगे। उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
जानिए क्यों बदला धर्म
पति और ससुराल वाले उस पर अत्याचार करते थे। वेदिका ने बताया कि समाज और घरवालों ने भी उसका साथ नहीं दिया। इससे आहत होकर उसने जान देने की भी कोशिश की। लेकिन, इसके बाद उसने सनातन धर्म अपनाने का फैसला लिया। उसने बताया कि अब उसे सनातन धर्म में आत्मिक शांति मिल रही है। उसका कहना है कि यहां बहन-बेटियों को सम्मान मिलता है, जबकि उसके पूर्व धर्म में उसे अपमान और हिंसा का सामना करना पड़ा।