Weather Update: अभी और कहर बरपाएगी गर्मी! UP के इन जिलों में लू का रेड अलर्ट...सबसे गर्म रहा प्रयागराज

Edited By Harman Kaur,Updated: 17 Jun, 2024 11:26 AM

heat will wreak more havoc heat wave alert issued

: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। रविवार को 47.6 डिग्री के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अब तक भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई.....

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर लगातार जारी है। रविवार को 47.6 डिग्री के साथ प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा।अब तक भीषण गर्मी की चपेट में आने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो अभी 3 दिन और भीषण गर्मी अपना कहर बरपाएगी। इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग की मानें तो अभी 3 दिन तक और भीषण गर्मी अपना कहर बरपाएंगी। 19 जून से इसमें थोड़ी कमी देखे जाने संभावना जताई जा रही है। वहीं, आज सोमवार को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अलीगढ़, चंदौली, मथुरा, हाथरस, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और वाराणसी में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, पूर्वी अंचल में 21 से आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा प्रयागराज
अगर तापमान की बात करें तो बीते रविवार को राजधानी लखनऊ में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है। प्रयागराज 47.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा। झांसी में भी तापमान 47.1 डिग्री, बाराबंकी में 46 डिग्री, कानपुर और वाराणसी में 46.8 डिग्री, हमीरपुर में 46.2 डिग्री, ताजनगरी आगरा में 46.5 डिग्री, फतेहपुर में 46.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें.....
- 'बकरीद पर गोवंश के वध रोकने के लिए करें प्रभावी इंतजाम...' DGP ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश

आज देशभर में ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार मनाया जा रहा है। इसे सुकशल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए यूपी के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को शांति व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधिकारियों को गोवंश का वध रोकने को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी हाल में ऐसी घटना न हो पाए अधिकारी इसका ध्यान रखें और अगर कहीं ऐसी घटना हो भी तो सख्त कार्रवाई की जाए।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!