हरीश रावत बोले- भाजपा का संकल्प पत्र झूठ का पुलिंदा...क्या पहले के एक भी वादे हुए पूरे?

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 Feb, 2022 10:24 AM

harish rawat said  bjp s resolution letter is a bundle of lies

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा ने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, काले धन का खत्म करने का...

प्रयागराज: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने भाजपा के संकल्प पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए बुधवार को कहा कि भाजपा ने हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, काले धन का खत्म करने का संकल्प लिया था। उन्होंने पूछा कि क्या ये संकल्प पूरे हुए।

प्रयागराज में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए रावत ने कहा कि जिन लोगों ने पहले के संकल्पों को पूरा नहीं किया, वे अब दूसरे संकल्प को क्या पूरा करेंगे। देश ने इन्हीं के आधार पर मोदी जी को सत्ता सौंपी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो प्रतिज्ञाएं की हैं, वे व्यवहारिक हैं। रावत ने कहा कि यह मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंधन की विफलता है कि आज देश में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है।

रावत ने कहा, “कांग्रेस ने उत्तराखंड में पांच साल में चार लाख रोजगार देने की बात कही है, वहीं उत्तर प्रदेश में पांच साल में 20 लाख रोजगार देने की बात कही है। इसके लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में उन सभी बिंदुओं को सामने रखा है जहां से रोजगार का सृजन होगा।” उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार ने 14 करोड़ लोगों को गरीबी की रेखा से ऊपर लाने का काम किया, जबकि मोदी के नेतृत्व में राजग की सरकार ने 24 करोड़ लोगों को फिर से गरीबी की गर्त में धकेलने का काम किया। महंगाई के मुद्दे पर रावत ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी समस्या है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!