भगवान! ऐसा पति किसी पत्नी को न दें... दूसरी शादी करने के लिए पत्नी को दिए इलेक्ट्रिक शॉक

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Oct, 2023 01:06 PM

god such a husband should not give electric shock to any wife

कभी-कभी इंसान मतलब के लिए इस हद तक गिर जाता है कि वह इंसानियत को ही भूल जाता है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक पति ने पत्नी को बिजली के तारों से करंट लगाकर मारने की कोशिश की। महिला का आरो...

मेरठ: कभी-कभी इंसान मतलब के लिए इस हद तक गिर जाता है कि वह इंसानियत को ही भूल जाता है। ताजा मामला मेरठ का है। जहां एक पति ने पत्नी को बिजली के तारों से करंट लगाकर मारने की कोशिश की। महिला का आरोप है कि दूसरी शादी करने के लिए उसका पति, सास और देवर उसको आए दिन मारपीट करते हैं। उसका पति आपराधिक मामलों में कई बार जेल जा चुका है।
PunjabKesari
क्या है मामला? 
मामला थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के 60 फुटा रॉड का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि बिजली के तारों से करंट लगाकर उसका पति उसको जान से मारने की कोशिश करता है। महिला की सास ओर देवर मिलकर उसकी हत्या का मंसूबा बना रहे है। सोमवार को महिला किसी तरह अपनी जान बचा कर थाना लिसाड़ीगेट पुलिस के पास पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। महिला के अनुसार, उसके पति का किसी ओर महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है।

आगे बताया कि इस कारण आए दिन पति फरदीन किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट करता है। बिजली के तारों से उसके शरीर को करंट लगाकर उसकी हत्या करना चाहता है। कभी पति, तो कभी सास और देवर उसको आए दिन पीटकर घर से निकाल देते है। महिला का आरोप है कि उसका पति फरदीन आए दिन किसी न किसी आपराधिक मामले में पकड़ा जाता है। महिला का आरोप है कि पति ने बिजली के तारों से उसके शरीर पर करंट लगा कर उसकी जान लेनी चाही। जब इतने से ससुराल वालों का दिल नहीं भरा, तो महिला पर देवर ने पेट्रोल डाल कर आग लगने की कोशिश की। महिला किसी तरफ जान बचाकर घर से भागी और गली में शोर मचा दिया। शोर सुनकर महिला को आसपास के लोगों ने बचाया। महिला किसी तरह अपने मायके पहुंची। जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई।

पति से पूछताछ कर रही है पुलिस? 
इस बारे में लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की शिकायत पर उसके पति को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!