उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे बागपत, अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव पर जमकर बोला हमला

Edited By Imran,Updated: 19 Sep, 2024 12:34 PM

former chief minister trivendra singh rawat reached baghpat

बीजेपी के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों के सवाल पर कहा की जम्मू कश्मीर मे एक फेस का कल मतदान हो गया है। हरियाणा में अभी अक्टूबर मे चुनाव होना है। पार्टी पूरे जोर-शोर...

बागपत (विवेक कौशिक):- बीजेपी के सदस्यता अभियान मे बागपत पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्रकारों के सवाल पर कहा की जम्मू कश्मीर मे एक फेस का कल मतदान हो गया है। हरियाणा में अभी अक्टूबर मे चुनाव होना है। पार्टी पूरे जोर-शोर के साथ जीतने के लिए काम कर रही है।
PunjabKesari
वहीं वन नेशन वन इलेक्शन के अखिलेश यादव के एक सवाल पर त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा की भारतीय जनता पार्टी का संगठन का चुनाव निर्धारित समय पर होता है। लेकिन हमने आज तक नहीं सुना के भारतीय जनता पार्टी के अलावा और राजनीतिक संगठन में कभी चुनाव हुए हैं। लेकिन वहां तो लीडरशिप थोप दी जाती है। यहां कार्यकर्ता अपना लीडर चुनते हैं। अखिलेश को इस तरह का उपदेश देने की कोई आवश्यकता नहीं न वह इसकी योग्यता रखते हैं। उन्होंने कहा की देखें समाजवादी पार्टी गुंडो की पार्टी है। गुंडों पर बुलडोजर चल रहा है, अखिलेश को दर्द हो रहा है।  उस दर्द को हम स्वाभाविक मानते हैं, अस्वभाविक नहीं मानते हैं। मैं समझता हूं कि योगी जी ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज कायम किया है। जिस तरह से उन्होंने उत्तर प्रदेश को आज विकास की गति प्रदान की है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को इस तरह के शासन व्यवस्था की आवश्यकता है। उसे आवश्यकता को योगी जी ने पूरा किया है। जितने भी गुंडे बदमाश हैं उनको तो रौंदा ही जाना चाहिए वही भाषा समझते हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर कहा की अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा नहीं दिया है। मजबूरी है, केजरीवाल यह समझ गए हैं, अब वह कानून के शिकंजे से बचकर निकलने वाले नहीं है। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है लेकिन इस्तीफा देने से कुछ नहीं होता जिसको उन्होंने नया कैंडिडेट बनाया है मुख्यमंत्री का वही बात है बॉटल नयी है शराब पुरानी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!